{"_id":"57ffd34d4f1c1bc67b28fe17","slug":"two-killed-in-bus-collision-bolero-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बोलेरो टक्कर में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बोलेरो टक्कर में दो की मौत, पांच घायल
अमर उजाला/हरदोई
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से आ रही रोडवेज बस से कटरा बिल्लौर हाईवे पर गुरुवार रात खेमीपुर गांव के पास बोलेरो टकरा गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतकाें में एक महिला सीतपुर और घायलों में दो उन्नाव जिले की निवासी हैं। मल्लावां कसबे के बंदीपुर मोहल्ला निवासी पप्पू (35) पुत्र मुन्नू लाल बोलेरो से सुबह हरदोई गया था।
उनके साथ पत्नी मैथा देवी (30), साला नरेंद्र निवासी मोहल्ला सैदापुर सीतापुर एवं नरेंद्र की पत्नी पुष्पा (35) और रामचंद्र (45) पुत्र सियाराम निवासी बंदीपुर भी थे। गुरुवार रात करीब 8:15 बजे कटरा- बिल्हौर हाईवे पर खेमीपुर गांव के पास बोलेरो में उन्नाव से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई।
इस हादसे में बोलेरो सवार सभी लोगों के अलावा बस यात्री मीना पाल (40) पत्नी रमेश निवासी बांगरमऊ, मीना देवी ( 50) पत्नी कृष्ण कुमार गांव काइसमटकरी कोतवाली बांगरमऊ घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मल्लावां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों पीएचसी मल्लावां पहुंचाया। डॉक्टरों ने पप्पू और पुष्पादेवी को मृत घोषित कर दिया। रामचंद्र, मैथादेवी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नरेंद्र, मीना और कृष्णा देवी पीएचसी में भर्ती हैं।