फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two houses robbed millions, killing two

दो घरों में लाखों का डाका, दो की हत्या

Mon, 04 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 04 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two houses robbed millions, killing two
डाका और हत्या के बाद थाने के बाहर भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। डकैतों ने रविवार रात एक घंटे के अंतराल में पाली नगर क्षेत्र के दो घरों में धावा बोला और महिला समेत दो लोगों की हत्या कर लाखों का माल लूट लिया। वारदातों से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह पाली थाना घेरकर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने एसओ सहित पांच पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में तुरंत निलंबित कर लोगों को शांत किया। बाद में आईजी, डीआईजी ने भी मौका मुआयना किया। नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए नगर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डकैती व हत्या की एक घटना में पाली नगर पंचायत अध्यक्ष को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन


डकैतों ने रविवार रात 12.30 बजे पाली थाने के मोहल्ला शेख सराय में अख्तर अली उर्फ अल्लू के घर धावा बोला। मकान के पीछे की बाउंड्री फांदकर घर में घुसे डकैतों ने आंगन में सो रहे उनके पुत्र अख्तर को दबोच लिया। तमंचा लगाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही डकैत उसकी मां भूरी (45) और भाई शयाज को पीटने लगे। इस बीच अख्तर भाग खड़ा हुआ। डकैतों ने भूरी को पीटकर कान के बाले, झाले, पायल और 17500 रुपये लूटे और भाग निकले। अख्तर ने कुछ दूर स्थित ससुराल पहुंचकर घटना बताई तो ससुरालीजन और आसपास के लोग घर पहुंचे और घायल भूरी को तुरंत स्वास्थ्य कें द्र ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर सभी लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने थाने आए चार लोगों भोले, अनवर, अबरार और दिलशाद को ही महिला को मारने के आरोप में हवालात में डाल दिया। अन्य लोगों को भी थाने पर ही रोक लिया।
विज्ञापन


इस घटना के एक घंटे बाद ही डकैतों ने नगर के मोहल्ला बिरहाना निवासी ऋषिकंात वाजपेयी (55) के घर धावा बोला। छज्जा पकड़कर अंदर घुसे डकैतों ने ऋषिकांत को लाठियों से पीटकर मार डाला। पत्नी रीना (45) को भी लाठियों से अधमरा कर दिया। पुत्र मयंक को भी पीटा। उसके तमंचा लगाकर उसकी पत्नी रजनी से सेफ की चाबी ली और जेवर व ढाई लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक ने पुलिस और अपने ताऊ पूर्व चेयरमैन कमलाकांत वाजपेयी को घटना की सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हवालात में डाले गए लोगों को छोड़ दिया और एसआई देवेंद्र व रमेश तुरंत इस घटनास्थल पर पहुंच गए। नगर में डकैती की दो घटनाओं से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह थाना घेरकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने लापरवाही पर एसओ पाली संजय सिंह यादव, एसआई रंगनाथ, रामचंद्र सोनकर, सिपाही अरविंद और कमल यादव को निलंबित कर दिया।


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यांनद राय, एएसपी बीसी दुबे भी मौके पर पहुंचे। बाद में आईजी लखनऊ ए सतीश गणेशन, डीआईजी आरके एस राठौर ने भी मौका मुआयना किया। लखनऊ से आई एसटीएफ, डाग स्क्वायड, फारेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। नगर में तनाव को देखते हुए डीआईजी क्षेत्र में ही कैंप कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि इस घटना में ऋषिकांत के भाई कमलाकांत की तहरीर पर पाली नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां समेत तीस लोगों के खिलाफ हत्या व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली घटना में अज्ञात डकैतों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घायल रीना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed