{"_id":"57d45a994f1c1bbc613182fc","slug":"two-arrested-with-the-new-bike-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नौ बाइक के साथ दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की नौ बाइक के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। संडीला पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर बंद पडे़ ईंट भट्ठे पर छापामार कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी नौ बाइकें व असलहा बरामद किए। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात संडीला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अतरौली रोड पर आठामऊ मोड़ के पास बंद पड़े भट्ठे पर तीन युवक चोरी की बाइकों के साथ हैं। पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। बताया कि घटना स्थल से चोरी की नौ बाइकें बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उनकी पहचान सलमान पुत्र बाबू खां निवासी बुद्धा खेड़ा और सुफियान पुत्र हनीफ के तौर पर हुई। एसपी ने बताया कि उनके कब्जे से नौ बाइकें मिली हैं, जो लखनऊ, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर और उन्नाव से चोरी की गई थी। उनके पास से एक तमंचा ,12 कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। बाइक चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन