फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Twenty-five lakh robbed of jewelery store in Mazila

मझिला में ज्वैलर्स की दुकान से सवा लाख की लूट

Fri, 05 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 05 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Twenty-five lakh robbed of jewelery store in Mazila
bikers loot - फोटो : प्रत‌िकात्मक

टोडरपुर। जिले में चोरी, लूट और डकैती का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात पांच-छह बदमाशों ने मझिला थाना क्षेत्र के ररी नगरिया गांव में ज्वैलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया। असलहाधारी बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। टोकने पर ज्वैलर्स के चचेर भाई पर फायर झोंक दिया और करीब सवा लाख के जेवर लेकर भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने तुरंत ही थाने पर सूचना दे दी लेकिन साढ़े छह घंटे बार एसओ मौके पर पहुंचे। शाम को रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र ररी गांव निवासी के मूल निवासी मनोज गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता शाहजहांपुर जिले के रौजा में रहते हैं। ररी गांव के बाजार में मनोज गुप्ता की ज्वैलरी की दुकान है। दुकान के पास ही उनके ताऊ राम सहाय गुप्ता का मकान है। मनोज रोज रौजा से आते जाते हैं। बुधवार रात करीब ढाई बजे मनोज के दुकान के शटर में खटपट होने की आवाज हुई। इससे मनोज के ताऊ के बेटे रविंदर की नींद खुल गई और वह अपने मकान के छज्जे पर आ गया।
विज्ञापन


दुकान के बाहर तीन-चार बदमाश खड़े बाकी दुकान के अंदर थे। रविंदर ने बदमाशों को टोका। बदमाशों ने कहा अंदर चले जाओ नहीं गोली मार देंगे। रविंदर नहीं हटा तो एक बदमाश ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। रविंदर ने झुक कर खुद को बचाया और कमरे के अंदर चला गया। इसके बाद उसने मोबाइल पर आसपास के लोगों को बदमाशों की मौजूदगी की खबर देने के साथ 100 पर पुलिस और मझिला को सूचना दी। इस बीच बदमाश सामान समेट कर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा घंटे बाद 100 नंबर की गाड़ी पहुंच गई। दुकान में चोरी की खबर पर तड़के करीब चार बजे मनोज गुप्ता भी रारी पहुंच गए। सूचना मिलने के करीब साढ़े छह घंटे बाद करीब 10:30 बजे एसओ मझिला जावेद अहमद व 11 बजे सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मनोज ने बताया कि बदमाश दुकान से 5 जोड़ी कुंडल, नाक के फूल, कान की वाली, पायल, बिछिया सहित करीब सवा लाख का माल लूट ले गए हैं। रविंदर ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच से अधिक थी और सभी असलहे लिए थे। मझिला थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed