{"_id":"5a8db94c4f1c1b805a8bb131","slug":"truck-ruined-the-student-villagers-block-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
हरदाेई
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर कस्बे के मुख्य मार्ग पर साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने हरपालपुर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और उपजिलाधिकारी सवायजपुर ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकनौरा निवासी रामकृपाल मिश्र का पुत्र अतुल कुमार मिश्र उर्फ शानू (12) कस्बे के विजय शंकर इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र था। बुधवार सुबह 11 बजे वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। मुख्य मार्ग पर ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। घटना की जानकारी पर छात्र के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने परिजनों को बताया कि चालक पुलिस की मौजूदगी में ही ट्रक खड़ाकर भाग गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। हरपालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जाम लगाए लोगों ने किसी की नहीं सुनी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह और उपजिलाधिकारी सवायजपुर सर्वेश गुप्ता के अलावा तहसीलदार मूसाराम, सीओ ममता कुरील भी वहां पहुंचीं। लोग पुलिस की लापरवाही के चलते चालक के फरार होने का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। स्थिति नियंत्रण में न आती देख अपर पुलिस अधीक्षक ने मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह, बिलग्राम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह, पाली थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सांडी के वरिष्ठ उप निरीक्षक अरुण यादव को भी पुलिस बल के साथ बुला लिया। एएसपी ने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। लगभग ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन