{"_id":"5a0b2a7d4f1c1bd0408b6a1f","slug":"tobaco-factory-running-from-40-years-without-lisence","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल से बगैर लाइसेंस चल रही थी नकली तंबाकू फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 साल से बगैर लाइसेंस चल रही थी नकली तंबाकू फैक्ट्री
हरदाेई
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
नकली तंबाकू फैक्ट्री से बरामद सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में करीब 40 साल तक नकली तंबाकू फैक्ट्री संचालित होने की पुलिस को भनक भी नहीं लगी। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा निवासी सुनील अगिभनहोत्री पुत्र रामदेव अगिभनहोत्री के दो मंजिला मकान में सोमवार को एसओ संतोष कुमार ने छापा मारा था। मौके से नौ बोरा तंबाकू, दो बोरा आशा छाप, तीन बोरा अलग-अलग नाम से तंबाकू के पैकेट और बड़ी तादाद में खुली तंबाकू मिली थी। दो बोरा प्लास्टिक की खाली डिब्बियां, 6 पीपे केमिकल, 9 प्लास्टिक की बोतलें, 31 पीपे और 54 पैकेट जनता छाप, आशा छाप जाफरानी, गैस सिलेंडर, पैकिंग मशीन व अन्य उपकरण भी बरामद हुए थे। एसओ ने बताया कि आरोपी क ो गिरफ्तार किया गया था। उसने चार दशक से बगैर लाइसेंस नकली तंबाकू फैक्ट्री चलाने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन