फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three arrested in subversive shops in liquor shops

शराब की दुकानों में तोड़फोड़ में तीन गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 07 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in subversive shops in liquor shops
arrest - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  शहर कोतवाली के नटवीर पुलिया व इदरीशगंज के शराब की दुकानों में तोडफोड़ करने और रुपये चुराने के  मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 13 लोगों को नामजद किया था।

विज्ञापन


शहर क ोतवाली के  धर्मशाला रोड पर नटवीर पुलिया व मोहल्ला इदरीशगंज में शराब और बीयर की दुकानें खुलने के विरोध में बुधवार रात करीब आठ बजे कुछ युवकों ने बवाल किया था। बवाल कर रहे लोगों ने शराब की दुकानों के शटर तोड़ दिए थे और बीयर की दुकान में घुस गए थे।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस और महिला थाना पुलिस पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने पर बवाल कर रहे युवक मोहल्ला इदरीश गंज की तरफ भागे थे। इस दौरान युवकों ने कुछ घरों के दरवाजे भी तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मोहल्ला चौहान थोक निवासी आदित्य प्रकाश मिश्र और फर्दापुर निवासी लालबहादुर की तहरीर पर नटवीर पुलिया निवासी रजनीश बाजपेई, मोनी सिंह, प्रशंात पांडेय, बुद्धा सिंह, रजत वालमीकि, राम कुमार, छोटे, अर्जुन और मोहल्ला इदरीशगंज निवासी सोनू, छोटा, रहीम, बबलू व फु रकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।


आरोप लगाया था कि बवाल करते हुए ये लोग शराब की दुकान का चैनल तोड़कर घुसे थे। इसके साथ ही तीनों दुकानों से करीब 63 हजार रुपये और शराब उठा ले गए थे। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed