{"_id":"57376ac74f1c1b816b91a4e2","slug":"theft-in-the-store-near-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 14 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर की सिनेमा रोड पुलिस चौकी के पास इलेक्ट्रानिक्स की एक दुकान में नकब लगाकर चोर शुक्रवार रात नकदी सहित करीब चार लाख का माल समेट ले गए। सुबह व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दुकान मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सिनेमा रोड स्थित आशा जेठानी की जेठानी वाच रेडियो एंड इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात दुकान के पीछे गली की ओर बने जीने से चोर दुकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद दीवार में सेंध लगाकर नकदी सहित सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब दस बजे आशा जेठानी ने दुकान खोली तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना पर सीओ सिटी राम लाल राय और कोतवाल सुजीत दुबे ने जांच पड़ताल की। आशा जेठानी ने बताया कि चोर दुकान से 25 हजार रुपये, चश्मे में लगाने वाली सोने की चेन, विभिन्न कंपनियों के एक दर्जन मोबाइल सेट, पांच टेबलेट, विभिन्न कंपनियां की लगभग दो दर्जन घड़ियां, बीस हजार के रीचार्ज कूपन चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
सीओ राम लाल राय ने बताया कि चोरों ने तिजोरी खोलने का भी प्रयास किया। तिजोरी के पास ड्रिल मशीन पड़ी थी। दुकान के अंदर सीसीटीवी लगे हैं लेकिन रात में ये बंद कर दिए जाते हैं। सीओ का कहना है कि अगर सीसीटीवी कैमरे चालू होते तो चोरों को पकड़ने में आसानी हो जाती। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर की गई है, जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, चौकी के पास चोरी होने से व्यापारियों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। दो महीने पहले भी चौकी के पास एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरी हुई थी।