{"_id":"5706a5594f1c1bd627c810f1","slug":"the-two-women-picked-up-from-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमंतू जाति की दो महिलाओं को फर्रुखाबाद से उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमंतू जाति की दो महिलाओं को फर्रुखाबाद से उठाया
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद/हरदोई। पाली लूट और हत्याकांड मामले में हरदोई पुलिस ने गुरुवार को फोर्स के साथ फर्रुखाबाद फैजबाग में घुमंतू जाति के डेरा पर छापा मारकर दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हरदोई के पाली क्षेत्र में डकैती के दौरान हुई दो हत्याओं के खुलासे को लेकर सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा, सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी, लोनार थाना प्रभारी श्यामबहादुर ने भारी फोर्स के साथ शमसाबाद के फैजबाग स्थित साईं गेस्ट हाउस के सामने रह रहे घुमंतू जाति के डेरा पर छापा मारा।
विज्ञापन
पुलिस ने जिला शाहजहांपुर के कटरा निवासी राजाबाबू, राजेंद्र, लल्ली को हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस से जाकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने पास में ही चांदनी के पेड़ के पास खुदाई कराई, लेकिन वहां पर पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने डेरा के सभी लोगों का घरेलू सामान चेक किया। इस दौरान पुलिस को एक छुरी और चाकू मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने बोरी, बक्सा को भी चेक किया। पुलिस यहां से विमला देवी पत्नी लल्ली और कैलाशो देवी पत्नी राजेंद्र को पकड़ कर अपने साथ ले गई। हालांकि यहां पर एक दरोगा और कुछ सिपाही अभी भी इन लोगों पर नजर रखे हुए हैं। लोनार थाना प्रभारी श्यामबहादुर ने बताया कि यह लोग जड़ी बूटियों की दवा बेचते हैं। इस दौरान मकानों को देख कर उसमें घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनका कहना था कि अभी घटना की जांच की जा रही है।
स्केच के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कवायद
पाली(हरदोई)। पुणे से आई टीम ने संदिग्धों के स्केच तैयार किए हैं। गुरुवार को पुलिस मृतक के परिजनों को लेकर विशेषज्ञों की टीम के पास पहुंची। जहां पर ऋषिकंात के पुत्र मयंक व पत्नी और मृतका भूरी बेगम के पुत्र अफसर अली से के बताए गए हुलिए के आधार पर तीन संदिग्धों के स्केच तैयार किए हैं। वहीं, अफसर इस विषय में कुछ बता नहीं सके। अफसर ने बताया कि रात के अंधेरे में पीछे से किए गए हमले में वह भाग गए थे। वह डकैतों को कुछ खास पहचान नहीं सका।