{"_id":"577c04b74f1c1b72027faf6f","slug":"the-police-finally-picked-three-animal-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचे तीन पशु तस्कर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दबोचे तीन पशु तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात गोवंश से भरा ट्रक पकड़ लिया। तस्करों ने चौराहे पर पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश भी की। ट्रक में 43 गोवंश बरामद कर तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तस्करों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
बिलग्राम पुलिस को सोमवार रात ट्रक में गोवंश ले जाने की सूचना मिली। इस पर सीओ बलवंत चौधरी की देखरेख में पुलिस टीम ने चौराहे पर घेरा बंदी कर दी। इसी बीच ट्रक गुजरा। पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने स्पीड बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इसके बावजूद सिपाहियों ने ट्रक रुकवाकर ट्रक मालिक जैरुद्दीन, चालक हसीन और क्लीनर आश्कीन निवासी ग्राम चिला थाना तबाडु हरियाणा को दबोच लिया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि ट्रक में 43 गोवंश लदे थे। इसमें पांच बैल और एक गाय की मौत हो गई। पशु तस्करों पर पशु क्रूरता और गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि सभी पर गैंगस्टर भी लगाया जाएगा। ट्रक के पीछे एक कार भी थी। पुलिस ने उसका नंबर ट्रेस कर लिया है। गोवंश गोशाला को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन