{"_id":"58b1cacc4f1c1b0953b27c94","slug":"the-old-killed-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद वृद्धा को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के बाद वृद्धा को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठी मृतका की बेटी सुशीला।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलपुरवा में लूट के बाद वृद्धा की हत्या कर दी गई। उसका शव घर में चारपाई पर औंधे मुंह पड़ा मिला। मुंह से खून निकल रहा था और दोनों कनपटी पर चोट के निशान थे। कन्नौज में ब्याही बेटी की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
शहर से सटे अब्दुलपुरवा गांव निवासी फू लमती (75) पत्नी स्व.बटेश्वर घर में अकेली रहती थी। एकलौती बेटी सुशीला कन्नौज जिले के मानीमऊ गांव निवासी विजयबाबू में ब्याही है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने सुशीला को फोन कर बताया कि घर का दरवाजा देर रात से खुला पड़ा है और मां फूलमती कहीं दिख नहीं रही हैं। इस पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सुशीला अब्दुलपुरवा पहुंची।
विज्ञापन
घर के अंदर चारपाई पर फूलमती का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसके मुंह से खून निकल रहा था और दोनों कपनटी पर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुशीला ने बताया कि फूलमती कान में सोने के टप्स पहनती थी। उनके कान में टप्स नहीं थे। सुशीला का कहना था कि टप्स लूटकर उसकी मां की हत्या की गई है।
उसने बताया कि हर महीने आकर मां को खर्च दे जाती थी। टप्स के अलावा उनके पास अन्य कोई कीमती सामान नहीं था। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।