फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The location of the phone was crook Noida

बदमाश के फोन की लोकेशन नोएडा मिली

Thu, 07 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 07 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The location of the phone was crook Noida
क्राइम

पिहानी (हरदोई)। बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे किसान को दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी की। पीड़ित द्वारा पहचाने गए युवक के बारे में उसकी मोबाइल फोन लोकेशन नोएडा मिलने के बाद से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। पहले पाली में हत्यायुक्त लूट और अगले दिन पिहानी में मारपीट के बाद लूट के मामलों से क्षेत्र दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बुधवार को अलावलपुर गांव निवासी उदयवीर सिंह सआदतनगर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा से थ्रेसर खरीदने के लिए चालीस हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। पीछे से दो बाइकों पर सवार नकाबपोश युवकों ने असलहों के बल पर चालीस हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित के अनुसार हाथापाई में मुंह से कपड़ा हट जाने पर उसने एक बदमाश को पहचान लिया था। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश के साथ ही घटनास्थल पर पहुंच कर रास्ते के दुकानदारों और ग्रामीणों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। उसके मोबाइल की लोकेशन भी नोएडा ही ट्रेस हो रही है। उसे कोतवाली तलब किया गया है। घटना के एक दिन पहले से ही उसके मोबाइल फोन की लोकेशन दिल्ली क्षेत्र में पाई जा रही है। पड़ोसी जनपदों में भी अलग-अलग टीमें लगातार सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed