फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The home keeper and Nine Million Theft Kotedar

दरोगा और कोटेदार के घर नौ लाख की चोरी

Sat, 26 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 26 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The home keeper and Nine Million Theft Kotedar
chori - फोटो : amar ujala

शाहाबाद (हरदोई )।  दरोगा और कोटेदार के घर से शुक्रवार रात चोर जेवर सहित नौ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोर पीछे की दीवारें फांदकर दोनों घरों में घुसे थे। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। दरोगा और कोटेदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव निवासी दरोगा विमलेश वाजपेयी परिवार सहित शाहजहांपुर में रहते हैं, जबकि सेना में तैनात उनके भाई प्रदीप वाजपेयी का परिवार हरिद्वार में रहता है। तीसरे भाई अभिषेक गांव में रहकर खेती करते हैं। अभिषेक की पत्नी बच्चों के साथ मायके फर्रुखाबाद गई थी।
विज्ञापन


अभिषेक कमरे में सो रहा था। शुक्रवार रात घर के पीछे से चोर छत पर चढ़े और आंगन में कूद गए। चोर प्रदीप वाजपेयी के कमरे से करीब दो लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, अभिषेक के कमरे से दो लाख के जेवर व 15 हजार रुपये उठा ले गए। एक कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक को चोरों ने हाथ नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक के एक घर छोड़कर कोटेदार उदय प्रताप वाजपेयी का मकान है। कोटेदार के घर के पीछे की दीवार फांदकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरो में लगे ताले लोहे की राड से तोड़ डाले और संदूक व अलमारी में रखी सोने की चार चेन, 3 जोड़ी झुमकी, 2 बाली, 9 अंगूठी, पाजेब, चांदी के 68 सिक्के और 25 हजार रुपये सहित पांच लाख का माल ले उडे़।


कोटेदार के कमरे में भी लाइसेंसी बंदूक रखी थी। चोर उसे छोड़ गए। सुबह उठने पर दोनों परिवार के लोगों को चोरी का पता चला।  कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। खबर मिलने पर दरोगा विमलेश वाजपेयी भी गांव पहुंच गए थे। विमलेश और उदय प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed