{"_id":"6ac95a2a32251542300b7fb9","slug":"encounter-between-police-and-two-miscreants-who-arrived-to-steal-a-transformer-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162448-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पलवल गांव के समीप वीरवार आधी रात को पुलिस व दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिस दौरान एक बदमाश की टांग में गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया, वहीं दूसरे बदमाश ने सरेंडर कर दिया।
आरोपियों की पहचान यशपाल व इंदल निवासी कावडी रोड अर्जुन नगर पानीपत के रूप में हुई। अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि टीम थाना झांसा एरिया से ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपियों की तलाश में पलवल गांव के एयरफोर्स चौक पर मौजूद थी। सूचना मिली कि थाना झांसा, थाना केयूके, थाना शहर थानेसर के एरिया में ट्रांसफर चोरी करने के आरोपी यशपाल व इंदल इस समय पलवल से झिरबडी जाने वाली सड़क पर एक रिहायशी एरिया के बाद पक्की ईंटों के रास्ते पर एक ट्यूबवेल के पास बिजली के खंभों पर लगे ट्रांसफार्मर से तांबा तार व लोहा पत्ती चोरी करने के लिए गए हुए हैं। दोनों ने मिलकर पहले भी कुरुक्षेत्र में कई ट्रांसफार्मरों से तांबा तार व लोहा पत्ती चोरी किया है। जिनके ऊपर पहले भी ट्रांसफार्मर चोरी करने के काफी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम गांव पलवल से झिरबडी जाने वाली ईंटों के रास्ते पर ट्यूबवेल से गाड़ी रोककर पैदल-पैदल ट्यूबवेल की तरफ जा रही थी तभी आरोपी दिखाई दिए। पुलिस को आता देखकर उन दोनों भागने लगे। एक आरोपी ने सीधा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को फायर करने से रोकने व उसको काबू करने के लिए फायर किए, जिस दौरान एक गोली एक आरोपी की बाई टांग में लगी। गोली लगने से वह नीचे जमीन पर गिर गया और उसके हाथ से अवैध असलहा गिर गया। पुलिस टीम की कार्रवाई से भयभीत दूसरे बदमाश ने सरेंडर कर दिया।