{"_id":"5871359f4f1c1b0179158411","slug":"the-half-burnt-body-was-found-in-a-student-sandila","type":"story","status":"publish","title_hn":" संडीला में छात्रा का अधजला शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संडीला में छात्रा का अधजला शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। क ोतवाली के जबर गांव के आम के बाग में छात्रा का अधजला शव नग्न हालत में मिला। छात्रा के गले में सफेद दुपट्टा लिपटा था। सफेद सलवार और लाल स्वेटर का कुछ हिस्सा भी जलने से बच गया। मुंह से खून निकल रहा था। गुप्तांग में भी चोट के निशान थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिनाख्त न होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
संडीला कोतवाली क्षेत्र के बसर गांव निवासी श्रीराम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खेत पर गया था। उसकी गेहूं की फसल जानवर चर रहे थे। श्रीराम जानवरों को खदेड़ते हुए खेत के बगल में स्थित भगवारा निवासी प्रेम त्रिपाठी के आम के बाग में पहुंच गया। बाग में पतावर के पास 16 वर्षीय किशोरी का नग्न हालत मेें अधजला शव पड़ा था। श्रीराम ने इसकी सूचना बाग मालिक प्रेम को दी।
विज्ञापन
कुछ देर में ग्रामीणों के साथ प्र्रेम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर शाम करीब छह बजे कोतवाल उमाशंकर उत्तम बाग पहुंचे। इसके बाद एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ कमर मजीद ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। किशोरी के गले में अधजला सफेद दुपट्टा लिपटा था। गर्दन से घुटने तक के कपड़े जल गए थे। दोनों पैरों में घुटने तक सलवार और कलाइयों में स्वेटर का हिस्सा जलने से बच गया था।
विज्ञापन
स्वेटर लाल और सलवार सफेद रंग का था। छात्रा सफेद जूते और सफेद मोजे पहने थी। गले से लेकर घुटनों तक शव बुरी तरह जल गया था लेकिन चेहरा नहीं जल पाया। किशोरी के मुंह से खून निकल रहा था।
उसके गुप्तांग में भी चोट के निशान थे। मौके से टूटी हुई घड़ी भी बरामद की हुई। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। जिस बाग में शव मिला वहां से लखनऊ जिले की सीमा ढाई-तीन किलोमीटर दूर है। किशोरी के लखनऊ में होने की भी आशंका है। एएसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए 72 घंटे तक के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।