{"_id":"577d4f924f1c1bd7497fa42c","slug":"the-forensic-team-found-evidence-of-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक टीम को नहीं मिले बम के सबूत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरेंसिक टीम को नहीं मिले बम के सबूत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जांच करता फोरेंसिक टीम का सदस्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी एसएसओ के घर पर बम के धमाके की सूचना पाकर फोरेंसिक टीम ने जांच की। गेट पर किसी बम के हमले के निशान नहीं मिले। एएसपी पूर्वी ने ईद के मद्देनजर कोतवाल को घटनाओं पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में बिजली विभाग के एसएसओ शशिकांत त्रिपाठी अपने परिवार के साथ रहते हैं, वह संविदा पर अनंगपुर सब स्टेशन पर तैनात हैं। बताया गया कि सोमवार की देर रात अचानक उनके घर के बाहर तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर वह परिवार सहित बाहर आ गए। लेकिन कोई नहीं दिखाई दिया। इसी बीच शशिकांत ने गेट के बीच में कुछ हिस्सा टूटा देखा। जिसको देखकर लोगों ने बम होने की आशंका जताई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो मंगलवार को पुलिस ने मौके पर जाकर शशिकांत और परिवार सहित पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे बम फेंके जाने की पुष्टि होती।
विज्ञापन
बुधवार को फोरेंसिक टीम ने गेट का मुआयना किया लेकिन वहां पर बारूद का कोई निशान नहीं मिला, जिसमें गेट पर बम फेंके जाने का सुराग मिलता। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने ईद के मद्देनजर घटनाओं पर चौकसी बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश कोतवाल विनय गौतम को दिए।
विज्ञापन