{"_id":"5a4a76894f1c1bc20a8b5e1c","slug":"the-death-of-the-magic-driver-from-the-collision-of-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मैजिक चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से मैजिक चालक की मौत
अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम मार्ग पर ग्राम जरौली के निकट एक ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी। घटना में मैजिक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनऊ जनपद के थाना चौक के मोहल्ला पीर बुखारा निवासी अशोक (25) पुत्र चंद्रिका पिछले ढाई वर्ष से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंडई में अपनी बहन गीता और बहनोई पप्पू के साथ परिवार सहित रहता था। आजीविका के लिए वह मैजिक चलाता था। रविवार रात वह हरदोई से मैजिक से मंडई जा रहा था।
घने कोहरे के कारण हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर ग्राम जरौली के निकट विपरीत दिशा से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अशोक के परिवार में पत्नी किरन के अलावा पुत्री काजल और पुत्र कृष्णा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।