फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The city also had the distinction of military espionage

शहर का गौरव भी करता था सेना की जासूसी

Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
The city also had the distinction of military espionage
गौरव। - फोटो : amarujala

हरदोई। सेना की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सदस्यों में जिले के दूसरे आरोपी की पहचान हुई है। दूसरा आरोपी शहर कोतवाली के मोहल्ला सदर बाजार का निवासी है। वह एक महीना पहले ही दिल्ली नौकरी करने जाने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला सदर बाजार निवासी संत प्रकाश मिश्र लगभग एक साल पहले तक मोहल्ले में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। उनके तीन बेटों में गौरव मिश्र दूसरे नंबर का है।
विज्ञापन


बड़ा बेटा विशाल मिश्रा वकील है। वह हरदोई कचहरी में वकालत करता है। छोटा बेटा सौरभ करीब तीन साल पहले संविदा पर बीएसएनएल में क ाम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद एक नेता के साथ रहने लगा। गौरव ने इंटर तक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े भाई विशाल के मुताबिक गौरव कोई काम नहीं करता था। वह घर पर ही रहता था। लगभग एक  साल पहले उसकी शादी हो गई थी। इसके बाद उसने अपनी गृहस्थी अलग कर ली थी।

विशाल ने बताया कि एक महीना पहले गौरव के पास उसके किसी दोस्त का फ ोन आया था। नौकरी करने की बात कहकर दिल्ली चला गया था। विशाल ने बताया कि दिल्ली जाने के बाद से गौरव से कोई बात नहीं हुई थी। अखबार और टीवी चैनल पर खबर आने पर मामले की जानकारी हुई। विशाल का कहना है कि उसके भाई को गलत तरीके से फंसाया गया है।


सेना की जासूसी के आरोप में गिरफ्तार सुरसा थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी विनीत दीक्षित पुत्र कमलेश्वर दीक्षित के घर शहर स्थिति दोनों मकानों में शनिवार को भी ताला बंद रहा। एटीएस ने सेना की जासूसी कर रहे गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया था। सदस्यों की पहचान लखनऊ, सीतापुर और हरदोई के निवासी के तौर पर हुई है। एक आरोपी की पहचान सुरसा थाना के कमरौली गांव निवासी विनीत दीक्षित (27) पुत्र कमलेश्वर दीक्षित के तौर पर हुई थी। विनीत दीक्षित का शहर के सराय थोक और विभूति नगर में भी मकान बने हैं। वह एक साल पहले एमजी रोड स्थिति वोडाफोन केयर में सेल्समैन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed