फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a missing woman was buried in the dead body for five days

पांच दिन से लापता महिला की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया

Wed, 12 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 12 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing woman was buried in the dead body for five days
शव - फोटो : प्रतिकात्मक

कछौना। थाना क्षेत्र के दीननगर से पांच दिन पहले घर से लापता हुई महिला की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के  लिए हत्यारों ने चेहरे को तेजाब से जला दिया। हत्या करने वालों ने गड्डा खोदकर नमक डाला और लाश को दफना दिया। बुधवार क ो कुत्ते गड्डा खोदकर लाश को नोच रहे थे। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के दीननगर निवासी रामध्यान की पत्नी सरोजनी (45) पिछले शनिवार से घर से लापता थी। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा था। इस  पर रामध्यान ने पुलिस को पत्नी क ी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार शाम करीब चार बजे गांव के किनारे से निकले बेता नाले के किनार कु त्ते इकट्टा थे और नोच-नोच कर मांस खा रहे थे।
विज्ञापन


कुत्तों क ो भौकता देख उधर ने निकल रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो किसी महिला का शव पड़े होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और महिला की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन महिला का सिर धड़ से अलग था और चेहरा पूरी तरह से झुलसा हुआ था। लाश को गड्डा खोदकर दफनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्डे में नमक भी पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लाश मिलने की सूचना पर रामध्यन पहुंचे और शरीर पर मौजूद कपड़ो से पत्नी सरोजनी के तौर पर शिनाख्त की। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक महिला की हत्या की गई है।


पहचान मिटाने के लिए महिला के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया। इसके बाद शव को गड्डे में गाड़ दिया गया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तरफ से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed