फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Strangled six years nephew

ग्रामीण ने छह साल के भतीजे का गला घोटा

Mon, 28 Mar 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 28 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Strangled six years nephew
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

हरपालपुर (हरदोई)। एक ग्रामीण ने अपने छह साल के भतीजे का गला घोट दिया। शव को खेत में फेंककर भाग रहा था, तभी ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रविवार शाम की यह घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा दारा की है।

विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम उमरखेड़ा सरैया निवासी हरसिंह का पुत्र रवि (6) अपनी चाची अनीता पत्नी जयसिंह के साथ 15 दिन पहले उसके मायके हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा दारा गया था। यहां वह अनीता के पिता जोगराज के घर रह रहा था। दो दिन पहले जय सिंह अपनी ससुराल पहुंचा। रविवार शाम जय सिंह अपने भतीजे रवि को लेकर खेत की ओर गया। वहीं उसका गला घोटा और शव को सरसों के खेत में फेंककर जाने लगा। गांव को कुछ लोगों ने उसे रवि के साथ खेत में जाते देखा था। लौटते समय रवि को उसके साथ न देख उनको शक हुआ। खेत में जाकर देखा तो रवि का शव पड़ा था। इस पर गांववालों ने जयसिंह को पकड़कर बांध दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने जयसिंह को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में लोगों से जानकारी लेने के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि जयसिंह मानसिक रूप से बीमार है। घटना का कारण साफ नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रवि के पिता हरसिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनको पुत्र के लापता होने की सूचना दी गई थी। वह नगरा दारा पहुंचे तो गांव के लोगों ने बताया कि उनके पुत्र का शव सरसों के खेत में पड़ा है और आरोपी को बांध रखा है। इसी बीच पुलिस आई और जयसिंह को साथ ले गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जयसिंह और उसके ससुराल वालों ने रवि की हत्या की है। बच्चे के अंतिम संस्कार के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के गले पर निशान पाए गए, पर मौत का कारण साफ न होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed