फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Special checking for two hours at the station

स्टेशन पर चली दो घंटे तक स्पेशल चेकिंग

Sat, 08 Jul 2017 10:10 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Sat, 08 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Special checking for two hours at the station
भारतीय रेलवे स्टेशन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हरदोई। बम डिस्पोजल टीम ने शनिवार को स्टेशन व आस पास के एरिया में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने यात्रियों का सामान, प्लेटफार्म पर घूम रहे लोगों की तलाशी ली और वाहनों की जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी मौजूद रहे।
डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पहुंची बम डिस्पोजल टीम ने आरपीएफ व जीआरपी के साथ स्टेशन पर संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों व उनके सामान की तलाशी ली, स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इसके बाद टीम ने स्टेशन स्टैंड में खड़ी बाइकों की तलाशी ली। चेकिंग अभियान के दौरान सबकुछ ठीकठाक मिला। बम डिस्पोजल टीम की अगुआई कर रहे एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह विशेष चेकिंग टीम मासिक चेकिंग का हिस्सा है। जीआरपी एसपी सौमित्र यादव के निर्देश पर शनिवार को स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए संदिग्ध लोगों व चीजों की जांच की गई है। चेकिंग के दौरान एसओ जीआरपी राजेश कुमार, आरपीएफ एसआई बादाम सिंह समेत आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

 इंसेट
सवा छह घंटे देरी से आई पंजाब मेल
डाउन लाइन (दिल्ली से लखनऊ की ओर) पर अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल शनिवार को निर्धारित समय सुबह 8.30 बजे से 6.15 घंटा देरी से आई। वहीं अप लाइन पर कोतकाला से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या  13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे से 1.15 घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवर यात्रा के दौरान विशेष चौकसी बरतेगी पुलिस  
सांडी (ब्यूरो)। सावन का महीना कल से शुरू हो रहा है। सावन में कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को शांति में बैठक का आयोजन किया गया।

एसडीएम अशोक प्रताप सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान कांवरियो को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे इसके  लिए सभी को सचेत रहना होगा। कहा कि कांवर यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग एक फार्म भरकर तहसील में जमा करा दें। एसडीएम ने सभी से यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। बताया कि एहतियात के तौर पर तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष पति रामजी गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, राजेश चंद्र पाठक, दामोदर सिंह, श्याम जी, अमित मिश्रा, कमला कांत, सीओ प्रमोद सिंह व एसओ भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed