{"_id":"577e9e844f1c1b72027fc3b5","slug":"son-killed-mother-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने मां को पीट-पीट कर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने मां को पीट-पीट कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। थाना क्षेत्र के तेरवा गांव के मजरा पतसेनी में बेटे ने खाना देने में देरी होने पर वृद्ध मां को पीट-पीट कर मार डाला। वृद्धा की मौत होते ही वह भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पतसेनी निवासी भगौता (70) के पति दिल्ला रेलवे में काम करते थे। उनके तीन पुत्र थे। करीब 20 वर्ष पहले दिल्ला क ी मौत हो गई। इस पर भगौता को पेंशन मिलने लगी। भगौता के सबसे बड़ा पुत्र रामऔतार ने शादी के बाद अपना अलग मकान बना लिया। जबकि अन्य दोनोें बेटे रामनरेश व संतू पुराने घर में मां के साथ रहने लगे। कुछ समय बाद रामनरेश परिवार सहित लुधियाना चला गया। वह एक से दो माह में घर आता और मां से पेंशन के रूपये मांगता था। रुपये देने से मना करने पर मां बेटे के बीच अक्सर कहा सुनी होती थी।
विज्ञापन
रामनरेश कुछ दिन पहले ही लुधियाना से घर लौटा था। उसने गुरुवार की सुबह भी मां से रुपयों की मांग की। भगौता ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। जिस पर वह नाराज होकर घर से चला गया। शाम करीब पांच बजे रामनरेश दोबारा घर आया और मां से खाना मांगने लगा। भगौता घर का अन्य काम निपटा रही थीं और उन्हें खाना देने में थोड़ा समय लग गया। इसी बात से वह आग बबूला होकर रसोई से जलाने वाली लकड़ी से भगौता पर कई वार कर दिए। भगौता चीखी तो आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इस दौरान छोटा बेटा संतू व पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि भगौता की सांसें थम चुकी थीं। संतू ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने रामनरेश को धर दबोचा और पुलिस के आने पर सौंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व सीओ जितेंद्र गिरी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मृतका के छोटे पुत्र संतू की तहरीर पर रामनरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।