{"_id":"5a9c2c4a4f1c1bbe218b612b","slug":"smuggler-run-through-33-cow-breed-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक छोड़कर तस्कर फरार, 33 गोवंश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक छोड़कर तस्कर फरार, 33 गोवंश बरामद
हरदाेई
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम एकघरा स्थित घने जंगल में गोवंश भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक चालक और उसके साथी भाग गए। ट्रक में 33 गोवंश मिले। इनमें छह की मौत हो गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम एकघरा में घना जंगल है। यहां बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी घूमते रहते हैं। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंश भरकर ले जाए जा रहे हैं। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने पुलिस बल को एकघरा भेजा लेकिन तब तक गोतस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। गोतस्कर ट्रक की चाबी भी ले गए। प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रात में ही मिस्त्री की व्यवस्था कर ली और ट्रक को थाने ले आई। पशु चिकित्सकों को बुलाकर छह गोवंशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जंगल में दफना दिया गया।
विज्ञापन
चेचिस और इंजन नंबर से मालिक तक पहुंचेगी पुलिस
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जिस ट्रक में गोवंश बरामद हुए हैं, वह नया है। ट्रक में जो रजिस्ट्रेेशन नंबर पड़ा है, उसके गलत होने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि चेचिस और इंजन नंबर के जरिये ट्रक के मालिक तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन