{"_id":"59e4f6ea4f1c1bec538b7d9c","slug":"shoppers-beated-e-rickshaw-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":" नि:शक्त ई-रिक्शा चालक को दुकानदारों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नि:शक्त ई-रिक्शा चालक को दुकानदारों ने पीटा
हरदाेई
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
घायल चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान के सामने फुटपाथ पर ई-रिक्शा खड़ा करके सवारियां भर रहे नि:शक्त चालक को दुकानदारों ने लात घूसों व डंडों से जमकर पीटा। इससे नाराज साथी चालकों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। कोतवाल ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
मोहल्ला सरांय थोक निवासी मोहम्मद रफीक का बेटा मोहम्मद तनवीर (40) दाहिने पैर से नि:शक्त है। सोमवार सुबह आठ बजे वह सवारियां लेकर रेलवे स्टेशन गया था। फुटपाथ पर गुमटी रखे दुकानदारों ने उससे रिक्शा हटाने को कहा। उसने विरोध किया तो दुकानदारों से विवाद हो गया। दुकानदारों ने गाली गलौज कर उसे पीट दिया। मारपीट के बाद हमलावर भाग गए। अन्य आटो चालकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित के छोटे भाई तंजीम ने रेलवेगंज पुलिस चौकी में अज्ञात दुकानदारों के विरुद्ध तहरीर दी है। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोशित ई-रिक्शा चालकों ने जिला अस्पताल गेट के सामने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन