फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Saraf robed and murdered, three arrested

सराफ लूट और हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Aug 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Sat, 05 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Saraf robed and murdered, three arrested
हत्या और लूटकांड का खुलासा करते एसपी। - फोटो : amarujala

हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र मेें बीती 21 जुलाई को सराफ की हत्या कर जेवर लूटने की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर सराफ से लूटे गए ढाई सौ ग्राम सोने के जेवर और साढ़े पांच किलो चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी और एसपी ने इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्रात सतौथा निवासी सराफ सर्वेंद्र पांडे से बदमाशों ने जेवरों से भरा थैला छीन लिया था। सर्वेंद्र की हत्या गोली मारकर कर दी थी। घटना को लेकर सर्वेंद्र के साले मगन बिहारी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हरपालपुर थाने में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करने के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने दोनों अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हरपालपुर, प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर और क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया था। घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घोड़ीधर चौराहे से मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अपना नाम पता शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम बादशाह नगर निवासी डोरीलाल उर्फ छोटे , बिलावलपुर निवासी सुग्रीव और प्रदीप वर्मा बताया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने सर्वेंद्र पांडे की हत्या कर जेवर लूटने की घटना को स्वीकार किया।

एसपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से ढाई सौ ग्राम सोने के जेवर, साढ़े पांच किलो चांदी के जेवर, दो बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे, पांच कारतूस और पांच खोखे बरामद किए। एक लोहे का बांका भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपये का पुरस्कार उनकी तरफ से दिया जाएगा। आईजी ने भी 10 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है।

सुग्रीव ने किया था पीछा, डोरी ने मारी थी गोली 
घटना के बारे में पता चला है कि नन्हें नाम का एक व्यक्ति पूरे मामले का सूत्रधार है। उसने ही सर्वेंद्र पांडे की रेकी गिरफ्तार किए गए शातिरों के साथ की थी। घटना के दिन सुग्रीव ने सर्वेंद्र पांडे का पीछा किया था, जबकि डोरीलाल ने सर्वेंद्र के गोली मारी थी। पुलिस का कहना है कि शातिरों ने पूूछताछ के दौरान बताया कि वह लोग सर्वेंद्र को मारना नहीं चाहते थे। लूटपाट के बाद जब बदमाशों से सर्वेंद्र उलझ गया तो उनके गोली मार दी। प्रेस वार्ता में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर ने बताया कि नन्हें के बारे में भी अहम सुराग लगे हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

शातिर हैं गिरफ्तार हुए तीनों बदमाश  
गिरफ्तार हुए तीनों बदमाश शातिर हैं। डोरीलाल के विरुद्ध शाहजहांपुर जनपद की कोतवाली शहर में लूट के दो मुकदमे समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। सुग्रीव के विरुद्ध शाहजहांपुर जनपद में 4 और हरदोई की शाहाबाद कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। प्रदीप वर्मा के विरुद्ध भी शाहजहांपुर की शहर कोतवाली में चार मुकदमें दर्ज हैं। 


फर्रुखाबाद के व्यापारियों से हो रही पूछताछ 
लूटे गए जेवरों में से कुुछ जेवर नन्हें ने फर्रुखाबाद के कमालगंज कस्बे के एक व्यवसायी के यहां बेचे थे। पुलिस ने उक्त व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पता चला है कि उक्त व्यापारी चोरी के जेवरों को खरीदकर गला देता था और फिर नए सिरे से जेवर बनवा लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed