फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on the head including the head of the old man in the murder

वृद्ध की हत्या में प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 03 Nov 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 03 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Report on the head including the head of the old man in the murder
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े शोकाकुल परिजन। - फोटो : amar ujala
टिकारी में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में वृद्ध की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरी ओर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकारी में गुरुवार रात ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह के भाई पवन सिंह और गांव के ही मुन्ना के बीच विवाद हो गया था। बताया जाता है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने मुन्ना की पिटाई कर दी थी। इस पर मुन्ना ने मदद के लिए गांव के ही अनिल तिवारी को फोन किया था।
विज्ञापन


घटना के समय अनिल बालामऊ में थे, लेकिन मारपीट की बात सुनकर बीच बचाव के लिए गांव पहुंच गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों से फायरिंग हुई थी। फायरिंग में अनिल तिवारी के ताऊ रामसेवक तिवारी (60) की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ही पुलिस ने अनिल तिवारी की तहरीर पर ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह, उनके पुत्र दीपू सिंह, भाई पवन सिंह और सोनू सिंह के अलावा गांव के मुन्नालाल पुत्र राजाराम के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।  तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने घटना के बारे में मृतक के भाई विशनु तिवारी से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed