{"_id":"592c6f684f1c1b5163bdbc64","slug":"report-on-abusive-commentators-on-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 30 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Social Media
- फोटो : File Photo
हरदोई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर एक युवक ने प्रधानमंत्री और सेना को लेकर अभद्र टिप्पणी की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पोस्ट पर युवक को हिदायत दी, लेकिन युवक नही माना। उल्टे आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तहरीर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया है कि रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। छोटू बनिया के नाम से यूजर आईडी चलाने वाले युवक ने रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पोस्ट पर प्रधानमंत्री और सेना के लिए अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
टिप्पणी से प्रधानमंत्री और सेना को अपमानित करने का काम किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया के स्क्रीन शाट की कापी भी पुलिस को दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 के साथ आरोपी के खिलाफ जान की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन