{"_id":"58f1154b4f1c1b1c11cf52ea","slug":"report-of-rape-and-seduction","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुष्कर्म व छेड़खानी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म व छेड़खानी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
टड़ियावां में पीड़ित मां की तहरीर पर युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया है कि थाना क्षेत्र के रावल गांव निवासी राकेश गुरुवार को नाबालिग बेटी (9) को बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।
एसओ भानु प्रताप ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा। सुरसा थाने में पीड़ित पिता की तहरीर पर मेउनी गांव निवासी रोहित के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
एसओ ओपी सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह मझिला थाने में पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़िता ने बताया है कि गांव निवासी दो युवक उसके घर में घुसे और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसओ जावेद अहमद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन