फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report against BJP leader Santosh Asthana's APO son

भाजपा नेत्री संतोष अस्थाना के एपीओ बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 26 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Report against BJP leader Santosh Asthana's APO son
Demo Pic - फोटो : प्रतिकात्मक

हरदोई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के मल्लावां ब्लॉक में तैनात एपीओ पुत्र पर मंगलवार को प्रभारी बीडीओ की तहरीर पर 19 वें दिन मल्लावां कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी बीडीओ ने एपीओ पर कार्यालय से उपस्थिति रजिस्टर गायब करने का आरोप लगाया था।   

विज्ञापन

संडीला निवासी संतोष अस्थाना भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनका पुत्र आलोक अस्थाना मल्लावां ब्लॉक में संविदा पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) मनरेगा के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


प्रभारी बीडीओ डीसी एनआरएलएम एसके गुप्ता ने एपीओ के कार्यालय न आने और कार्यालय से उपस्थिति रजिस्टर गायब करने का आरोप लगाते हुए मल्लावां कोतवाली पुलिस को 7 अप्रैल को तहरीर दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार के अंक में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कोतवाली पुलिस ने 19वें दिन एपीओ के खिलाफ धारा 409 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्रभारी बीडीओ ने बताया कि एपीओ आलोक अस्थाना एक दिन कार्यालय आए और बताया मैं एपीओ हूं, उसके बाद फिर बगैर सूचना दिए लापता हो गए।

इस मामले में प्रभारी बीडीओ ने एपीओ आलोक का मानदेय रोकने के साथ स्पष्टीकरण जारी किया। इसके बावजूद आलोक कार्यालय नहीं आए। इस पर उन्हें डाक से तीन बार नोटिस भेजा गया।


प्रभारी बीडीओ का आरोप लगाया था कि एक दिन एपीओ आलोक कार्यालय आए और बाबू की टेबल से उपस्थिति रजिस्टर उठा ले गए थे। उस रजिस्टर में संविदा कर्मियों, एपीओ, पीओ आदि की हाजिरी लगाई जाती है। उन्होंने इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed