{"_id":"580e4faf4f1c1bc877bc299e","slug":"putting-garbage-in-dispute-stones-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विवाद में पथराव, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा डालने के विवाद में पथराव, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
alternatives to pellet guns
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैयदबाड़ा में कूड़ा डालने के विवाद में ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हुई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर पर पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मामले में दूसरे पक्ष के तीन लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी रामेंद्र के पुत्र संदीप (21) का शुक्रवार को कूड़ा डालने क ी बात पर पड़ोसी किशन चंद्र से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
जिसमें एक पक्ष की तरफ से संदीप घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर किशन चंद्र, ब्रजेश, वीरेंद्र व मुकेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर की है। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मामले की छानबीन के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन