{"_id":"573222ad4f1c1ba95a919c8f","slug":"pregnant-brutally-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की बेरहमी से हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती की बेरहमी से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 10 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में मंगलवार को गर्भवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके प्राइवेट अंग और आंख पर धारदार हथियार से वार किए। आंख व दोनों पैरों को पत्थर से कुचला। उसका रक्तरंजित शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। पिता ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है।
टड़ियावां क्षेत्र के निबुआई निवासी मुलई ने करीब एक साल पहले बेटी मंजीता (22) की शादी हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल निवासी छोटे के साथ की थी। मंजीता तीन महीने की गर्भवती थी। पिता के अनुसार, सोमवार सुबह करीब सात बजे दामाद छोटे ने मोबाइल पर मंजीता की मौत की सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद मुलई कुछ लोगों के साथ लिलवल गांव पहुुंचा। घर में कुंडी लगी थी और ससुरालवाले गायब थे। पिता घर के अंदर पहुंचा तो मंजीता का रक्तरंजित शव पड़ा था। मंजीता के हाथों और प्राइवेट पार्ट में धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। इसके अलावा आंख और दोनों पैरों को पत्थर से कुचला गया था। मौके पर एक पत्थर भी पड़ा मिला।
पिता ने ग्रामीणों के साथ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मुलई ने बेटी के पति छोटे, जेठ रामेंद्र व ससुर छब्बा पर हत्या का आरोप लगाया है लेकिन हत्या किसलिए की गई, इस संबंध में न तो पिता कुछ बता सका, न गांववाले। मुलई के मुताबिक बेटी के अंतिम संस्कार के बाद इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। हरियावां थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।