{"_id":"5988b11a4f1c1b9d3d8b46c1","slug":"police-sent-the-murderer-husband-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू सिविल लाइंस में बीते दिनों संदिग्ध हालात में गोली लगने से हुई विवाहिता की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारोपी पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि मृतका की मां ने पहले ही पति और उसकी बुआ पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
बीती पांच अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू सिविल लाइंस निवासी सत्यम मिश्रा की पत्नी दीपिका मिश्रा की मौत संदिग्ध हालात में गोली लगने से हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने सत्यम को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद जेल भेज दिया। मामले के विवेचना अधिकारी शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दहेज के लिए मारपीट कर दीपिका को प्रताड़ित करने के बाद सत्यम ने उसे गोली मार दी थी। प्राथमिक जांच के आधार पर सत्यम को जेल भेजे जाने की जानकारी विवेेचना अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
रात में ही हो गई थी दीपिका की हत्या
पुलिस महकमे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दीपिका की हत्या चार अगस्त को आधी रात के बाद ही कर दी गई थी। दरअसल घटना की जानकारी पांच अगस्त की सुबह आठ बजे शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को दी गई थी। 10 मिनट के अंदर ही वह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। बावजूद इसके घटना स्थल पर पड़ा खून सूख चुका था। इतना ही नहीं खून के आस-पास बड़ी संख्या में चीटियां भी लगी हुई थीं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि आधी रात के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना की जानकारी पर पुलिस सत्यम के घर पहुंच गई, लेकिन सत्यम गली में ही एक दुकान पर आराम से बैठा रहा। पुलिस आने के बाद वह घटना स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
शक ने तबाह कर दिया परिवार
घटना के विवेचना अधिकारी की मानें तो सत्यम को दीपिका के चाल चलन पर शक था। यही शक घटना का कारण भी बन गया।