{"_id":"59dbaf474f1c1bc8678b4e56","slug":"police-combing-in-search-of-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की तलाश में पुलिस ने की कांबिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की तलाश में पुलिस ने की कांबिंग
हरदाेई
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खेतों में कांबिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में एक माह से बदमाशों की चहलकदमी व रविवार सुबह भट्ठा व्यवसायी पर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने मामले को संज्ञान में लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला की अगुवाई में पुलिस व पीएसी बल ने आधा दर्जन गांवों के आसपास खेतों में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नंदबाग, सिरसा, बरसाना, टिकईया, अलीगंज ननखेरिया, मलौथा, चटकापुर, गौरिया व नई दुनिया सहित अन्य गांवों तमाम गांवों में एक माह से बदमाशों के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थी। कई बार बदमाशों व ग्रामीणों के बीच फायरिंग भी हुई। रविवार को मलौथा गांव निवासी पूर्व प्रधान व भट्ठा व्यवसायी सौरभ मिश्रा पर दिन दहाड़े हुए हमले के बाद पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग करने के निर्देश जारी किए। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र नाथ शुक्ला के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर ब्रहदीन के साथ दो प्लाटून पीएसी बल ने इलाके के आधा दर्जन गांवों के आस पास सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन