फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police accused of snatching Rs 20,000 farmers

पुलिस पर किसान से 20,000 रुपये छीनने का आरोप

Tue, 17 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 17 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police accused of snatching Rs 20,000 farmers
money - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र निवासी किसान से सोमवार को पुलिसकर्मियों ने 20,000 रुपये लूट लिए। वह सांडी थाना क्षेत्र के लखपेड़ा नक्खासा से बैल खरीदकर लौट रहा था। बेडीजोर पुल के पास पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया था। पीड़ित किसान ने मंगलवार को एसपी से आरोपी पुलिस कर्मियों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी इदरीश का बेटा तौफीक किसानी करता है। सांडी थाना क्षेत्र के लखपेड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से नक्खासे का मेला लगा है। सोमवार सुबह तौफीक मेले से बैल खरीदने आया था। देर शाम वह मेले से बैल खरीदकर पैदल गांव जा रहा था। अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर पुल पर पहुंचने तक करीब रात के आठ बजे गए थे।
विज्ञापन


तौफीक के मुताबिक पुल पर दो पुलिसकर्मी थे। उन्होंने उसे रोक लिया और बैलों के बारे में पूछताछ की। उसने पुलिसकर्मियों को नक्खासा के मेले से बैल खरीदने की जानकारी दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे धमकाते हुए बैलों की तस्करी  के आरोप में जेल भेजने की धमकी देते हुए 20,000 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों की शिकायत करने थाने गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद तौफीक ने गांव के कुछ लोगों के साथ एसपी राजीव मल्होत्रा से पुलिसकर्मियों पर रुपये लूटने की शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


शिकायती पत्र मिला है। एएसपी पश्चिमी को मामले की जांच सौंपी है। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। जांच में दोषी मिलने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव मल्होत्रा एसपी हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed