फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people who didnt pay tax re missing

लाखों का टैक्स हजम करने वाले ‘लापता’

Sat, 28 Oct 2017 10:44 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 28 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में फर्जी पते से वाहनों का पंजीकरण कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी तब हुई जब कामर्शियल टैक्स जमा न करने के कारण वाहन स्वामियों के विरुद्ध आरसी जारी की गई। इसे बकाया टैक्स राजस्व वसूली की भांति कराने के लिए पत्रावली/आरसी सदर तहसील को भेजी। संग्रह अमीनों को वाहन स्वामी परिवहन कार्यालय द्वारा बताए गए पते पर नहीं मिले। इनकी पंजीकरण की मूल पत्रावली भी एआरटीओ कार्यालय से गायब मिली। 

विज्ञापन

भारी वाहनों से हर तीन माह पर टैक्स वसूला जाता है। टैक्स वसूलने की कार्रवाई उपसंभागीय परिवहन कार्यालय से ही होती है। कुछ दिन पूर्व डीएम शुभ्रा सक्सेना ने राजस्व वसूली की समीक्षा की थी और खराब प्रगति वाले विभागों को चेताया था। इसके बाद हरकत में आए उपसंभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने टैक्स न देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध आरसी जारी कर सदर तहसील को सौंप दी थी। सदर तहसील में संग्रह अमीनों ने बकायेदारों से वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया तो कई वाहन स्वामियों के पते गलत निकले। इस पर संग्रह अमीनों ने अपनी आख्या लगाकर उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय को सौंप दी। उपजिलाधिकारी सदर ने एआरटीओ कार्यालय से कई बार रजिस्ट्रेशन की मूल पत्रवालियां उपलब्ध कराने को कहा। पूर्व में डीएम के निर्देश पर तत्कालीन एसडीएम भी इस काम के लिए एआरटीओ दफ्तर जा चुके हैं। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। परेशानी तब और बढ़ गई जब पता चला कि संबंधित वाहनों की रजिस्ट्रेशन से संबंधित पत्रावली ही विभाग में नहीं मिलीं। इस संबंध में एआरीओ प्रशासन एसएस सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। 
विज्ञापन


इन पांच मामलों से खुला खेल
- रामसिंह यादव और शंकरलाल निवासी ग्राम व पोस्ट हरपालपुर व मोहल्ला अशराफ टोला हरदोई पर एक लाख एक हजार 943 रुपये का टैक्स बाकी है। ये दर्शाए गए पते पर मिले नहीं और एआरटीओ में इनकी पत्रावली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एखलाक अहमद निवासी सुभाष नगर हरदोई के नाम वाहन संख्या यूपी 30 टी 2674 है। इन पर 1,86,043 रुपये का कॉमर्शियल टैक्स बाकी है। ये भी न तो उल्लिखित पते पर मिले और न ही इनकी पत्रावली एआरटीओ में मिली।
- गोपाल गुप्ता निवासी सुभाष नगर के नाम वाहन संख्या यूपी 30 टी 0699 है। इन पर 2,46,307 रुपये बकाया हैं। इनकी भी न तो पत्रावली विभाग में न है और न ही बताए गए पते पर मिले। 
- सुरेश कुमार संगवान निवासी पुराना बोर्डिंग हाउस के पास वाहन संख्या यूपी 30 टी 3189 है। उन पर 94,123 की देनदारी है। इनकी भी वाहन पंजीकरण की पत्रावली विभाग में नहीं मिली। 
- एमयू कमफोर्ड सुरेश गिल आलूथोक के नाम वाहन संख्या यूपी 30 टी 2076 है। कॉमर्शियल टैक्स का 1,13,751 रुपया उन पर बाकी है। उनकी भी न तो पत्रावली मिल रही और न वह खुद। 

    

मामला संज्ञान में आया है। जानकारी मिली है कि पूर्व में भी तहसील से एआरटीओ कार्यालय को पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन जवाब नहीं आया। मामला डीएम के संज्ञान में डाला जाएगा। 
 राकेश कुमार, एसडीएम सदर  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed