फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Palikadhyksh Sandi's husband against reports

सांडी पालिकाध्यक्ष के पति के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Palikadhyksh Sandi's husband against reports
इंदिरापार्क में पुलिस अधिकारियों से बात करते मुसलिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला नवाबगंज के मुस्लिम कब्रिस्तान की एक कब्र क्षतिग्रस्त होने के मामले मेें पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष के पति सहित कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पालिकाध्यक्ष पर कब्र क्षतिग्रस्त होने की साजिश का आरोप है। सांडी के मोहल्ला नवाबगंज में मुसलिम समाज का कब्रिस्तान है। इसी के बगल में कंजर जाति के लोग रहते हैं। मंगलवार को कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जेसीबी से नींव खोदी जा रही थी।
विज्ञापन


सभासद रन्नो व पूर्व सभासद गुड्डी सहित कंजर बिरादरी के लोगों ने इसका विरोध किया। कंजर बस्ती का रास्ता कब्रिस्तान के किनारे से जाता है। उनका कहना था कि बाउंड्री बनने से बस्ती का सीधा रास्ता बंद हो जाएगा। गंदा पानी भी कहां से निकलेगा। मौके पर पहुंचे चेयरमैन के पति रामजी गुप्ता ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। बुधवार सुबह एक कब्र क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर मुस्लिम समाज के आजम उर्फ मुन्ने, जब्बार, खुर्शीद, फुरकान खां, सहित सौ से अधक लोग कब्रिस्तान पहुंचे फिर इंदिरा पार्क में बैठक के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया।  सूचना पर सीओ कमर मजीद और थानाध्यक्ष संजय मौर्या मौके पर पहुंचे। सीओ के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हो गए। कब्रिस्तान खुर्शीद की जमीन पर है। खुर्शीद ने ही पालिकाध्यक्ष के पति रामजी गुप्ता, अनिल कंजर सहित कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली। अध्यक्ष के पति रामजी गुप्ता ने कहा कि मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। कल समर्थकों के साथ इंदिरा पार्क में बैठक करूंगा। निष्पक्षता से जांच हो तो सब कुछ सामने आ जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed