फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   old person murder for land

जमीन के लिए वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 06 Jun 2018 10:54 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Wed, 06 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
old person murder for land
नोखे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मातृ एवं शिशु अस्पताल भरावन में भर्ती बहू को खाना देकर लौट रहे वृद्ध की लाठी-डंडों और बांकों से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे दो बिसवा जमीन को लेकर चल रहे विवाद को वजह बताया गया है।   

विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कसियापुर मजरा भरावन निवासी नोखे (65) मंगलवार रात भरावन के मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती बहू और परिजनों को खाना देने गया था। रात लगभग दस बजे वह पैदल ही घर जा रहा था। भरावन से यादव मंदिर होकर कसियापुर जाने वाले मार्ग पर गांव के ही बबलू और पप्पू ने नोखे को घेर लिया। लाठी-डंडों और बांके से वार कर नोखे को मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी नोखे के परिजनों को दी। मौके पर नोखे का भतीजा शिवरतन, पुत्र बनवारी, रामगोपाल पहुंचे। घायल नोखे को भरावन सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही नोखे ने दम तोड़ दिया। पुत्र अमरपाल ने बताया कि सीएचसी में प्राथमिक उपचार के दौरान पिता ने बबलू और पप्पू द्वारा घेरकर हमला किए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने कसियापुर से हत्यारोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने बताया कि अमरपाल की तहरीर पर बबलू और पप्पू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  पप्पू फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नोखे के घर के पास ग्राम समाज की आबादी खाते की लगभग छह बिसवा जमीन है। इस जमीन में दो बिसवा जमीन पर नोखे का दावा था, जबकि पप्पू और बबलू उस जमीन पर कब्जा किए थे। इसी की रंजिश में घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed