{"_id":"57b0b6bb4f1c1bd26e6ead58","slug":"murdered-woman-was-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव के खेत में शुक्रवार को युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के प्रतापनगर रोड पर हुसेनपुर गांव के बाहर खेत में शुक्रवार को करीब 24 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। डीएम की अनुमति लेकर शुक्रवार देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। युवती के चेहरे पर नाखूनों के खरोच के निशान मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने भी जान बचाने के लिए जद्दोजहद की होगी। इससे मृतका के नाखूनों के नमूने रख लिए गए हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड बनाकर जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डा. राधाकृष्ण स्वामी ने बताया कि युवती की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन