{"_id":"59ce90064f1c1bb0538b4f02","slug":"murder-report-against-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की हत्या में पति के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की हत्या में पति के खिलाफ रिपोर्ट
हरदाेई
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी।
कस्बे के इस्लामगंज बाजार में गुरुवार को सरे बाजार हुई युवक की हत्या के मामले में पत्नी ने पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता के हवाले कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर कोड़ा निवासी छोटेलाल (35) पुत्र मुन्नूलाल की गुरुवार को पिहानी के इस्लामगंज बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम महमूदपुर सरैंया के रहने वाले मृतक के फुफेरे भाई रामकुमार ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते गोली मारी थी। घटना उस समय हुई थी जब छोटेलाल गुरुवार को रामकुमार की पत्नी के साथ इस्लामगंज बाजार सब्जी खरीदने गया था। रामकुमार को देखकर महिला भीड़ में चली गई थी, जबकि छोटेलाल सब्जी खरीद रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की थी। पिहानी कोतवाली के प्रभारी श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि महिला की तहरीर पर रामकुमार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को बताया कि छोटेलाल से संबंध होने के कारण रामकुमार उससे नाराज रहता था। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि गोली सीने से सटाकर मारे जाने और फिर पेट में पहुंच जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है।