फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MDM was thrown into the realm of food poisoning

एमडीएम में जहर की आशंका में फेंका गया खाना

Wed, 24 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 24 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
MDM was thrown into the realm of food poisoning
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला

बघौली/हरदोई। अनुपस्थिति की जगह अवकाश दर्ज न करने पर अहिरोरी ब्लॉक के कराही गांव के स्कूल की शिक्षिका ने एमडीएम ने जहर मिलाने की धमकी दी। शिक्षिका काफी देर रसोई में रही। अनहोनी की आशंका में प्रधानाध्यापिका के पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रधान की मौजूदगी में एमडीएम फेंक दिया गया। प्रधानाध्यापिका ने थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन


अहिरोरी ब्लॉक के कराई गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आभा मिश्रा और उनके पति अवनीश मिश्रा सहायक शिक्षक हैं। शिक्षक दंपति अक्सर स्कूल से नदारद रहते हैं। स्कूल देरी से भी जाते हैं। सख्ती करने पर प्रधानाध्यापिका राधा शुक्ला से विवाद करते हैं। अनुपस्थिति की जगह अवकाश दर्ज करने के मामले में चार दिन से शिक्षक दंपति प्रधानाध्यापिका से झगड़ रहे थे। बुधवार को फिर आभा, प्रधानाध्यापिका से भिड़ गईं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बच्चों के खाने मेें जहर मिलाकर प्रधानाध्यापिका को फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आभा काफी देर तक रसोई के आसपास घूमती रहीं फिर रसोई में चली गईं। कुछ देर बाद वह बाहर निकलीं और क्लास में चली गईं। रसोई में खाना तैयार था और बच्चों को परोसने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका से घबराई प्रधानाध्यापिका राधा शुक्ला ने पति निर्मल शुक्ला को फोन पर विवाद की सूचना दी। निर्मल ने 100 नंबर और सुरसा थाने पर फोन कर दिया। कुछ ही देर में सुरसा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापिका से जानकारी ली। जानकारी होने पर प्रधान शांति स्वरूप यादव भी स्कूल पहुंच गए। खाने की जहर की आशंका होने पर एमडीएम फेंक दिया गया। प्रधानाध्यापिका ने थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी का कहना है कि बच्चों के खाने मेें जहर मिलाने की धमकी देने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। शिक्षक व शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम को भी रिपोर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed