फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mama had to sell the house to protest killing

घर बेचने का विरोध करने पर की थी मामा की हत्या

Tue, 01 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 01 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mama had to sell the house to protest killing
मामले का खुलासा करते थानाध्यक्ष संजय मौर्य व गिरफ़त में आरोपी । - फोटो : अमर उजाला

भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बरगदी में बहन के घर पर रह रहे ओमप्रकाश की हत्या उसके दो सगे भांजों ने ही मिलकर की थी। ओमप्रकाश का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला था। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकने से नहीं बल्कि मुंह और गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह मृतक के छोटे भांजे सतीश को हत्या के आरोप में थानाक्षेत्र के मिश्राखेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा हत्यारोपी सर्वेश फ रार है। सतीश ने बताया की सर्वेश पुलिस से बचने के लिए बिहार भाग गया है।

विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए सीओ संडीला कमर मजीद ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश बरगदी स्थित अपनी बहन के घर पर पिछले घटना का खुलासा करते हुए सीओ संडीला कमर मजीद ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश बरगदी स्थित अपनी बहन के घर पर पिछले 17 वर्ष से रह रहा था। मृतक के दो भांजे सर्वेश और सतीश मजदूरी करते थे। हत्यारोपियों ने पांच वर्ष पूर्व अपनी सात बीघे पैतृक जमीन बेच दी थी। ओमप्रकाश आटा-चक्की चलाता था। सर्वेश ने बीमार पत्नी का इलाज करवाने के लिए मामा की आटा-चक्की भी बेच दी।
विज्ञापन


तब से तीनों मजदूरी करते थे। बीते 25 अक्तूबर को सर्वेश और सतीश ने बरगदी स्थित घर भी गांव की ही अन्नपूर्णा पत्नी शिवसागर को 50 हजार में बेच दिया और परिवार सहित दिल्ली जाकर नौकरी करने की योजना बनाई। इसकी जानकारी मामा ओमप्रकाश को हुई तो उसने घर बेचने का विरोध किया और दिल्ली जाने को भी तैयार नहीं हुआ। इसी पर दोनों भांजों ने 25 अक्तूबर की रात को घर के बाहर बरामदे में सोते समय मामा ओमप्रकाश की मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी और शव पास के बाग में आम के पेड़ से लटका दिया। थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि सतीश ने जुर्म कुबूल कर लिया है। शिक्षा की कमी के कारण बसा बसाया घर उजड़ गया। सर्वेश के तीन और सतीश के दो बच्चे हैं। सतीश को मामा ओमप्रकाश की हत्या के जुर्म में जेल भेज दिया गया है। सर्वेश फ रार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed