{"_id":"6a8b2778df357434600717e5","slug":"youth-attacked-with-a-knife-after-asking-for-money-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78162-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेढ़ लाख रुपये मांगने पर युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेढ़ लाख रुपये मांगने पर युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
गाली-गलौज करते हुए रुपये भूल जाने और जान से मारने की दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डेढ़ लाख रुपये वापस मांगने पर युवक पर चाकू से कई वार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक पर पुनीत ने चाकू से हमला किया, जबकि उसके साथ आए सोनू, मंजीत और धवल ने उसे पीटा।
अंकित निवासी गांव द्वारापुर, अलीगढ़, हाल निवासी हनुमान नगर ने शिकायत में बताया कि पुनीत ने करीब एक साल पहले उससे ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। वह कई बार रुपये वापस मांग चुका था लेकिन पुनीत टालता रहा। 21 अगस्त को शाम करीब 5:44 बजे पुनीत ने फोन कर उसे गली के बाहर मिलने के लिए बुलाया। करीब छह बजे अंकित अपने दोस्त दीपांशु के साथ वहां पहुंचा। उस समय पुनीत के साथ सोनू, मंजीत और धवल भी मौजूद थे। शिकायत के मुताबिक अंकित ने जब पुनीत से रुपये वापस मांगे तो सोनू ने गाली-गलौज करते हुए रुपये भूल जाने और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान पुनीत ने चाकू निकालकर अंकित पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में अंकित के बाएं हाथ की कोहनी और बांह पर छह चीरे, होंठ के पास, कमर के पीछे दो तथा चेहरे के बाएं हिस्से पर चाकू से लगी चोटें दर्ज हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुनीत, सोनू, मंजीत और धवल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।