फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lady died suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 03 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 03 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
lady died suspicious condition
dead body
टडियांवा थाना क्षेत्र के नौरंगपुरवा निवासी महिला की मंगलवार को जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की आशंका जताई है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रमखेरवा निवासी गज्जू ने बेटी प्रीती की शादी डेढ़ साल पहले टडियांवा के नौरंगपुर निवासी राजेश के साथ की थी। राजेश ने बताया कि प्रीति को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


उसका निजी डाक्टरों के यहां इलाज चल रहा था। सोमवार को प्रीति की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत गंभीर होने पर मंगलवार को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय प्रीति की रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पिता ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपेार्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed