{"_id":"58c2eb874f1c1bc770dc4531","slug":"kisan-dulare-was-beaten-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीटकर की गई थी किसान दुलारे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीट-पीटकर की गई थी किसान दुलारे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के मुडैला गांव के किसान दुलारे की हत्या लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की गई थी। उसके जेब में रखे 17 हजार रुपये भी गायब थे। सरसों बेचकर वह केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) कर्ज के पैसे चुकाना चाहता था। बेटे ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन रिपोर्ट में लूट का जिक्र नहीं है।
माधौगंज थानाक्षेत्र के मुडैला गांव निवासी किसान दुलारे (65) के नाम करीब 10 बीघा जमीन थी। उसने एजीबी माधौगंज शाखा में केसीसी बनवा रखा था। खेती के लिए 75 हजार रुपये कर्ज लिया था। दुलारे के खेतों में सरसों की अच्छी उपज हुई थी। 8 मार्च को उसने 17 हजार रुपये की सरसाें बेची थी। ये पैसा वह केसीसी एकाउंट में जमा कराने के लिए रखे था।
ससुराल में शादी होने के कारण पत्नी राजकुमारी मायके गई थी। बुधवार शुक्लापुर गांव की बाजार को निकला दुलारे रुपये साथ लेकर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर बड़े बेटे रामपाल ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की लेकिन दुलारे का पता नहीं चला। गुरुवार सुबह हरिहरपुर मार्ग पर मनोहर के खेत में उसका शव पड़ा मिला। शरीर पर डंडों की पिटाई के निशान थे और जेब में रुपये भी नहीं थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट के साथ शरीर में भी कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। बेटे ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है। एसओ माधौगंज जटाशंकर सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।