फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It also has toilet misappropriation of millions

शर्मनाकः शौचालय बनाने में भी कर दी लाखों की हेराफेरी

Wed, 14 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 14 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
It also has toilet misappropriation of millions
ओडीएफ योजना में शामिल है सांडी ब्लॉक का छोछपुर गांव
ओडीएफ योजना में शामिल हरदोई के गांव छोछपुर में शौचालय निर्माण के नाम पर करीब पौने पांच लाख रुपये की हेराफेरी सामने आई है। पंचायत सचिव ने बिना शौचालय बनवाए ही 40 शौचालय की रकम खाते से निकाल ली। डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर निलंबित करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

ओडीएफ योजना के तहत सांडी ब्लॉक के छोछपुर गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। इस योजना के तहत गांव के हर घर में शौचालय बनना है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर डीपीआरओ कार्यालय ने 180 शौचालय गांव के लिए मंजूर कर दिए। इसका पैसा भी जारी कर दिया गया। प्रति शौचालय 12000 रुपये लाभार्थी को देने थे। कुछ ग्रामीणों ने शौचालन न बनवाने की शिकायत की। इस पर डीपीआरओ ने जांच कराई। जिसमें गांव में केवल 140 शौचालय ही बने पाए गए जबकि खाते से 180 शौचालयों का पैसा निकाला जा चुका है। जो शौचालय बने वह भी गुणवत्ता विहीन मिले। पंचायत सचिव ने 40 शौचालय के 4 लाख 80 हजार रुपये की हेराफेरी की। डीपीआरओ एसके गुप्ता ने पंचायत सचिव विकास अगिभनहोत्री को फटकार लगाई। उन्होंने सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर निलंबन की चेतावनी भी दी है। पंचायत सचिव विकास का कहना था कि शौचालय बनवाने के लिए पैसा निकाला गया था। बचे सभी 40 शौचालय 10 दिन में पूरे करा देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed