{"_id":"578536104f1c1b027d13e5ad","slug":"including-three-women-arrested-with-cannabis","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजे के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजे के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में गैंगस्टर के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर के आरोपी का बैंक खाता सीज अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान एक महिला और गैंगस्टर में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से छह किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपी का बैंक खाता भी सीज कर दिया गया। शहर कोतवाल विनय गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात फर्दापुर असौला के पास चेकिंग की जा रही थी। कैथेलिया निवासी मुनेंद्र (35) पुत्र छोटेलाल उसकी पत्नी बीना और शाहबुद्दीनपुर निवासी शिवाकांत (28) पुत्र राजेश वहां से गुजरे। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके बैग से छह किलो गांजा मिला। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक शाहाबाद कोतवाली में गैंगस्टर में वांछित हैं।
विज्ञापन
मुनेंद्र ने फर्दापुर की एजीबी बैंक शाखा में दो लाख 90 हजार रुपये जमा होने की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया मुनेंद्र के बैंक खाते का सीज करा दिया गया है। महिला समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन