{"_id":"59f4bb8b4f1c1bd9538b98a1","slug":"ill-marriead-women-died-murder-blaim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमार विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
हरदाेई
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी बीमार विवाहिता की इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर बहन को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बीमारी के बारे में उसे नहीं बताया गया था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगला लोथू निवासी दिलीप ने बताया कि उसकी पत्नी आरती (40) को शुक्रवार सुबह पेट में तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। निजी वाहन से उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की। मृतका के भाई ब्रतराम रुहाऊ गांव थाना सिंघवल शाहजहांपुर ने बताया कि करीब 21 साल पहले आरती की शादी दिलीप के साथ की थी। आरती के बीमार होने के बारे में ससुरालीजनों ने उसे सूचना नहीं दी थी। देर शाम दिलीप ने उसे फोन किया। रात करीब 8 बजे जब वह गांव के लोगों के साथ नगला लोथू पहुंचा तो बहन मृत मिली। वहीं दिलीप का कहना है कि अचानक हालत बिगड़ने के कारण वह इलाज में व्यस्त हो गया था। इसके कारण मायके पक्ष के लोगों को आरती की हालत बिगड़ने की जानकारी नहीं दे सका। उसने जहर खिलाकर मारने के आरोप को निराधार बताया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। क ोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत क ा कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन