फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Head and sticks in sticks, wounded 16;

प्रधान और कोटेदार पक्ष में चली लाठी, 16 घायल

Sun, 23 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 23 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Head and sticks in sticks, wounded 16;
मारपीट - फोटो : प्रतिकात्मक

कछौना। थाना क्षेत्र के ग्राम पालपुर बैरागीखेड़ा में शनिवार को दो युवकों के बीच हुए विवाद में रविवार दोपहर प्रधान और कोटेदार के पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें दोनों पक्षों से 16 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को प्रधान रामकली का बेटा राहुल हरदोई परीक्षा देन जा रहा था। गांव में ही उसका कोटेदार के परिवार के अभिषेक पुत्र चंद्रपाल से विवाद हो गया था। आस पास मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर दोनो को शांत करा दिया था। रविवार को इसी बात को लेकर कोटेदार के परिवार के लोग प्रधान के घर के बाहर खड़े होकर अपशब्द कहने लगे। प्रधान व उनके परिजनों ने विरोध जताया तो दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनो पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने किसी तहर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मारपीट की इस घटना में प्रधान रामकली पत्नी प्यारेलाल, उनका बेटा अमित, बेटी लक्ष्मी और पूजा, सुधा पत्नी कुंदन, उमा पत्नी रवींद्र, रामगुनी पत्नी छोटेलाल व कुंदन पुत्र दूभर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से कोटेदार भानमती पत्नी मुन्नूलाल, मैकू पुत्र छोटकौनू, चंद्रपाल पुत्र धर्मेंद्र, श्रीपाल पुत्र मुन्नूलाल, गोटई पुत्र कल्लू, शेखर पुत्र मैकू, पंकज पुत्र श्रीपाल, अभिषेक पुत्र चंद्रपाल  घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनाें पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया। घायल चंद्रपाल व कुंदन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि दोनाें पक्षों से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed