फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Grra river flowed into the couple 's bodies

गर्रा नदी में प्रवाहित किए प्रेमी युगल के शव

Thu, 24 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 24 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

बाबरपुर के खेत में मिले प्रेमी युगल के शव

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद गर्रा नदी में प्रवाहित किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का राज स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया।

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर  गांव के उत्तर दिशा स्थित खेत में मंगलवार सुबह युवक-युवती का शव मिला था। इनकी शिनाख्त बाबरपुर निवासी श्याम बिहारी (27) एवं लोनार निवासी रंजना (30) के रूप में हुई थी। रंजना शादी के बाद से मायके में ही रह रही थी।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा था। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई राम बिहारी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर थी।  पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम शव वापस गांव लाया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

युवती के परिजनों ने उसके शव को गर्रा नदी में प्रवाहित कर दिया। इसके अलावा युवक श्याम बिहारी का भी शव परिजनों ने गर्रा नदी में प्रवाहित किया। महिला के अंतिम संस्कार में उसका पति नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed