{"_id":"58615f324f1c1b2941eebf7d","slug":"goods-covered-by-the-burglars-half-million-computer-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सेंटर से चोरों ने डेढ़ लाख का सामान समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर सेंटर से चोरों ने डेढ़ लाख का सामान समेटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर सेंटर की छत में नकब काटकर घुसे चोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लवां। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव रोड पर रविवार रात कं प्यूटर सेंटर की छत में नकब लगाकर घुसे चोर डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। सुबह सेंटर पहुंचे संचालक ने चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी जावेद हुसेन रिजवी पुत्र बदरुल हसन हरदोई-उन्नाव रोड पर एक दुकान में कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं। सोमवार सुबह उन्होंने करीब आठ बजे सेंटर का शटर खोला।
विज्ञापन
दुकान का सामान गायब था। छत में नकब लगी थी। चोर दुाकन में नकब लगाकर वहां पर रखे 4 लैपटाप, 2 इन्वर्टर, 3 एलसीडी, 4 चार्जर, 2 प्रिंटर एक स्कैनर और आधार कार्ड बनाने वाला सामान समेट ले गए थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन